सुरक्षित इंटरनेट दिवस 2026 पर साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
बोकारो : सुरक्षित इंटरनेट दिवस 2026 के अवसर पर मंगलवार को गुरु गोविंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल केंपस, कांड्रा चास के सभागार में साइबर सुरक्षा विषय पर एक व्यापक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों, युवाओं, अभिभावकों, शिक्षकों एवं आम नागरिकों को इंटरनेट के सुरक्षित, जिम्मेदार और विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक करना था।
कार्यशाला में पुलिस महानिरीक्षक उत्तरी छोटानापुर प्रमंडल श्री सुनील भास्कर, पुलिस अधीक्षक श्री हरविंदर सिंह, उप विकास आयुक्त श्रीमती शताब्दी मजूमदार, चास एसडीपीओ श्री प्रवीण सिंह, डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर औफिसर श्रीमती लिली कुजूर, संस्थान के श्री तरसेम सिंह, श्री सुरेंद्र पाल सिंह, निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरूहार, पल्लवी प्रसाद सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। आइजी ने कहा कि डिजिटल युग में इंटरनेट जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, लेकिन इसके साथ साइबर अपराधों में भी तेजी से वृद्धि हुई है। ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी एवं केवाईसी धोखाधड़ी जैसी घटनाओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है।
एसपी ने ओटीपी साझा न करने और संदिग्ध कॉल व लिंक से बचने की सलाह दी। वहीं डीडीसी ने डिजिटल सशक्तिकरण के साथ साइबर सुरक्षा को अनिवार्य बताया। प्रो. स्मिता किशोर ने साइबर सिक्योरिटी पर पी. पी. टी. प्रस्तुत किया. कार्यक्रम के अंत में सुरक्षित डिजिटल भविष्य के लिए प्रशासन, पुलिस और समाज के सामूहिक प्रयास का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन एवं मंच समन्वय में कार्यक्रम संयोजक प्रो. रोहित वर्मा, प्रो. रश्मि ठाकुर, प्रो. हुसैन अंसारी, प्रो. शाहनाज़ फरहीन, डॉ. शफाक़ रहमत, डॉ. वैभव गुप्ता एवं प्रो. सुमित कुमार का विशेष योगदान रहा.